Monday, July 28, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवन नेशन वन इलेक्शन पर हुई परिचर्चा: राधेश्याम फाउंडेशन ने आयोजित...

वन नेशन वन इलेक्शन पर हुई परिचर्चा: राधेश्याम फाउंडेशन ने आयोजित की सेमिनार,भाजपा नेता अश्वनी चौबे ने कहा इसको लेकर कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा – Mathura News


मथुरा में राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव की मूल भावना पर आधारित एक विचार संगोष्ठी एक साथ चुनाव का आयोजन किया गया

मथुरा में राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव की मूल भावना पर आधारित एक विचार संगोष्ठी एक साथ चुनाव का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्वनी चौबे ने की। इस अवसर पर उन्होंने बिना किसी का नाम

.

पूर्व मंत्री का किया स्वागत

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का मथुरा पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का भी आयोजकों ने स्वागत किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का मथुरा पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पटका और माला पहनाकर स्वागत किया

लगातार चुनावों से पड़ता है देश पर आर्थिक बोझ

संगोष्ठी में शामिल होने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने बताया कि इस तरह की परिचर्चा बहुत सार्थक पहल है। लगातार चुनाव होने से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इसके अलावा चुनावों के कारण शिक्षा,स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर की आधारभूत संरचना में समय लगता है। हर 3 महीने में 6 महीने में चुनाव होने के कारण पूरा विकास प्रभावित होता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने बताया कि इस तरह की परिचर्चा बहुत सार्थक पहल है। लगातार चुनाव होने से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने बताया कि इस तरह की परिचर्चा बहुत सार्थक पहल है। लगातार चुनाव होने से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बनाई है कमेटी

भाजपा नेता अश्वनी चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर एक कमेटी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। कमेटी ने गंभीर चिंतन भी किया है। जल्द ही राज्यों के साथ एक राष्ट्र एक चुनाव की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसको लेकर संवाद भी कर रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार,अपराध पर लगाम लगेगी और विकास का पहिया तेजी से चलेगा।

2 घंटे तक चली संगोष्ठी में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने भी वन नेशन वन इलेक्शन को देश के विकास के लिए जरूरी बताया

2 घंटे तक चली संगोष्ठी में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने भी वन नेशन वन इलेक्शन को देश के विकास के लिए जरूरी बताया

बिना नाम लिए विपक्ष को घेरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने परिचर्चा के दौरान बिना विपक्ष का नाम लिए कहा कि जो लोग परिवार वाद, खानदान वाद और वंशवाद चलाना चाहते हैं यह लोग इसको लेकर परेशान हैं। 1952 के समय इसी देश में वन नेशन वन इलेक्शन होता था। लेकिन इन लोगों ने अस्थिरता फैलाई, काला धन जमा किया। कांग्रेस के लोगों ने ज्यादा किया। पेट में तो दर्द हैं ऐसे लोगों के पप्पू, सप्पू, गप्पू।

यह रहे मौजूद

2 घंटे तक चली संगोष्ठी में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने भी वन नेशन वन इलेक्शन को देश के विकास के लिए जरूरी बताया। संगोष्ठी में विधायक पूरण प्रकाश,मेयर विनोद अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष पद्म सिंह शर्मा,महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव,संजय शर्मा,योगेश आवा,ललित मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments