- Hindi News
- International
- California Declared Diwali A State Holiday, Saying People Could Light Diyas Without Worrying About Work.
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कैलिफोर्निया ने दिवाली को अपने आधिकारिक राज्य अवकाशों की सूची में शामिल कर लिया है। गवर्नर गैविन न्यूजम ने असेंबली बिल 268 पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया। अब राज्य के सरकारी कर्मचारी, पब्लिक स्कूल और कम्युनिटी कॉलेज दिवाली के दिन छुट्टी मना सकेंगे।
इस बिल को असेंबली मेंबर आशी कलरा ने पेश किया था — जो कैलिफोर्निया विधानसभा में चुने जाने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। उन्होंने कहा,
यह सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि उन मूल्यों की पहचान है जो दिवाली सिखाती है, आशा पर निराशा की जीत, प्रकाश पर अंधकार की जीत, और एकता पर विभाजन की जीत।

इस कानून का समर्थन असेंबली मेंबर दर्शना पटेल ने भी किया। बिल को दोनों पार्टियों से व्यापक समर्थन मिला। अब राज्य के कर्मचारी दिवाली पर पेड हॉलिडे लेकर त्योहार मना सकेंगे। बिल पास होने और 6 अक्टूबर को गवर्नर के हस्ताक्षर के बाद पूरे कैलिफोर्निया में भारतीय-अमेरिकी समुदायों ने जश्न मनाया।
‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ जैसी संस्थाओं ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित कदम बताया। सिलिकॉन वैली के उद्यमी और राष्ट्रपति बाइडन के पूर्व सलाहकार अजय भुटोरिया ने कहा- अब परिवार बिना काम या डेडलाइन की चिंता किए दीये जला सकेंगे, रंगोली बना सकेंगे और त्योहार मना सकेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला केवल एक त्योहार की मान्यता नहीं है, बल्कि भारतीय समुदाय की उस सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का सम्मान है, जिसने कैलिफोर्निया की पहचान को और समृद्ध किया है।
कैलिफोर्निया अब वेस्ट कोस्ट का पहला राज्य बन गया है जिसने दिवाली को आधिकारिक छुट्टी घोषित किया है। इससे पहले पेंसिल्वेनिया और कनेक्टिकट जैसे राज्यों ने भी ऐसा कदम उठाया था।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें…
ब्रिटिश PM 100 लोगों के डेलिगेशन के साथ भारत पहुंचे: मुंबई में मोदी से मिलेंगे स्टार्मर; दोनों ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 2 दिन के दौरे पर आज सुबह मुंबई पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
इस यात्रा का मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है। पीएम मोदी स्टार्मर से 9 अक्टूबर को मुंबई में मुलाकात करेंगे और ‘विजन 2030’ के तहत साझेदारी के डेवलपमेंट पर चर्चा करेंगे।
इससे पहले पीएम मोदी में इसी साल अगस्त में ब्रिटेन दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने स्टार्मर के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए। पूरी खबर पढ़ें…
कनाडा PM बोले-ट्रम्प भारत-पाकिस्तान समेत कई देशों में शांति लाए: वे परिवर्तनकारी और खास राष्ट्रपति; दुनियाभर में जंग रुकवाने का क्रेडिट दिया

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ करते हुए उन्हें भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों के बीच शांति स्थापित करने का क्रेडिट दिया।
व्हाइट हाउस में हुई बातचीत के दौरान कार्नी ने कहा, ‘आप एक परिवर्तनकारी और खास राष्ट्रपति हैं। आपने अर्थव्यवस्था में बदलाव किया, नाटो देशों से रक्षा खर्च बढ़वाया और भारत-पाकिस्तान से लेकर अजरबैजान-आर्मेनिया तक शांति बहाल की।’
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस साल दूसरी बार अमेरिका दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम कार्नी के साथ कनाडा के व्यापार मंत्री डोमिनिक ले ब्लैंक, विदेश मंत्री अनीता आनंद और उद्योग मंत्री मेलानी जोली भी अमेरिका पहुंची हैं। पूरी खबर पढ़ें…
—————————————–
7 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

