- Hindi News
- International
- US Visa Proposal: Time Limit To Be Fixed For Foreign Students, Tourists, 240 day Limit For Foreign Journalists
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगालैंड के वोखा जिले की लिओ-वोखा न्यू गांव परिषद ने असम नागरिकों पर कड़े प्रतिबंध लगाते हुए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उनकी जमीन पर कोई गतिविधि नहीं होगी, उल्लंघन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
1 सितंबर से असामियों के लिए शराब, नशे, मछली पकड़ने, शिकार, जुआ, पशु चराई, लकड़ी व फल संग्रह और फोटोग्राफी पर रोक रहेगी। यह कदम असम प्रशासन द्वारा रेंग्मा रिजर्व फॉरेस्ट में पौधरोपण और बेदखली अभियान के बाद उठाया गया।
नगा संगठनों ने इसे पैतृक भूमि पर कब्जे की कोशिश बताया और नगालैंड सरकार से हस्तक्षेप मांगा। वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अभियान सुपारी माफिया के खिलाफ है और नगा नोटिस उकसावे पूर्ण है।
अरुणाचल की सीमावर्ती जनजातियां भी असम से नाराज हैं। यह विवाद 1925 की औपनिवेशिक अधिसूचना से जुड़ा है और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
अमेरिकी वीजा प्रस्ताव: विदेशी छात्र, टूरिस्टों के लिए समय सीमा तय होगी, विदेशी पत्रकारों के लिए 240 दिन की सीमा

ट्रम्प सरकार ने एक नया नियम लाने का ऐलान किया है, जिसमें विदेशी छात्रों, पत्रकारों और कल्चरल टूरिस्टों के लिए वीजा की समय सीमा तय की जाएगी। अभी तक इन लोगों को जरूरत के हिसाब से अमेरिका में रहने की इजाजत थी।
नए नियम के मुताबिक:
- विदेशी छात्र और सांस्कृतिक मेहमानों को 4 साल तक का वीजा मिलेगा।
- विदेशी पत्रकारों को 240 दिन और चीनी पत्रकारों को 90 दिन का वीजा मिलेगा, लेकिन वे और समय के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2024 में अमेरिका में करीब 16 लाख विदेशी छात्र, 3.55 लाख सांस्कृतिक मेहमान और 13 हजार पत्रकार थे। सरकार का कहना है कि यह नियम वीजा का दुरुपयोग रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए है।
उनका कहना है कि पुराना नियम अमेरिकी नागरिकों के लिए नुकसानदायक था और सरकार पर बोझ डालता था। यह नियम 2020 में ट्रम्प के पहले कार्यकाल में भी लाया गया था, लेकिन उस समय कई शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया था।
ट्रम्प सरकार ने हाल में आप्रवासन के कई सख्त कदम उठाए हैं, जैसे वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करना। साथ ही, नागरिकता के आवेदकों की जांच भी शुरू होगी, जिसमें उनके रहने की जगह, चरित्र और अमेरिकी मूल्यों के प्रति उनकी वफादारी देखी जाएगी।
—————————————
27 अगस्त के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

