Monday, November 3, 2025
Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स: रूसी विदेश मंत्री बोले- जेलेंस्की से मिलने को तैयार...

वर्ल्ड अपडेट्स: रूसी विदेश मंत्री बोले- जेलेंस्की से मिलने को तैयार है पुतिन, लेकिन उनके राष्ट्रपति होने पर शक; वैधता पर सवाल उठाए


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने जेलेंस्की की राष्ट्रपति पद की वैधता पर सवाल उठाए।

लावरोव ने अमेरिकी चैनल NBC को दिए इंटरव्यू में कहा-

QuoteImage

बातचीत तभी मायने रखेगी जब हमें यह साफ हो कि दस्तावेज पर साइन करने वाला व्यक्ति वैध है। यूक्रेन के संविधान के हिसाब से जेलेंस्की अब राष्ट्रपति नहीं हैं। वह डिफैक्टो हेड तो हैं, लेकिन समझौते पर साइन कौन करेगा, यह गंभीर सवाल है।

QuoteImage

रूस लंबे समय से जेलेंस्की की वैधता पर सवाल उठाता रहा है। उनका कार्यकाल मई में खत्म हो चुका है, लेकिन कीव का कहना है कि मार्शल लॉ लागू होने से उनकी शक्तियां बढ़ी हैं और वह अब भी राष्ट्रपति हैं।

जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि पुतिन से सीधी मुलाकात ही युद्ध रोकने का सबसे असरदार तरीका है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

इजराइल का यमन की राजधानी सना पर हवाई हमला; 4 लोगों की मौत, 67 घायल

इजराइल की वायुसेना ने रविवार को यमन को राजधानी सना में हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई और 67 घायल हुए।

ये हमला यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से इजराइल पर किए जा रहे मिसाइल हमलों के जवाब में किया गया।

इससे पहले शुक्रवार रात हूती विद्रोहियों ने पहली बार क्लस्टर बम वारहेड से लैस बैलिस्टिक मिसाइल इजराइल पर दागी।

मिसाइल का एक हिस्सा इजराइल के गिनातोन कस्बे में एक घर से टकराया। घर की महिला सुरक्षित बच गई क्योंकि वह शेल्टर में थी।

इसी के बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई में यमन की राजधानी सना को निशाना बनाया।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक उसने यमन के राष्ट्रपति भवन, एक ईंधन डिपो और दो पावर स्टेशन को निशाना बनाया गया।

IDF ने दावा किया कि ये पावर स्टेशन हूती लड़ाकों की सैन्य गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे थे।

————————————-

24 अगस्त के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments