बाल्टी में इकठ्ठा कर घर के बाहर फेकना होता है सीवर का पानी।
वाराणसी के कज्जाकपुरा-सरैया फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इस विकास कार्य से कई लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ है कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के बाद सड़क के किनारे बसी बस्ती का; जहां बारिश के मौसम में ही नहीं बल्क
.
वहीं महिलाओं ने भी सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के पास स्थित आबादी में आ रही सीवर की समस्या की पड़ताल की और जाना कि समस्या से क्या दिक्कतें आ रही हैं।
कज्जाकपुरा फ्लाईओवर की नीचे इंसान दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। साथ ही पैसे को लेकर इश्यू जाता है।
दो साल से ज्यादा दिक्कत इसी मोहल्ले की रहने वाली माधुरी देवी ने बताया – यहां पिछले दो साल से सीवर का पानी हमारे घरों की नींव में मर रहा है। अब ज्यादा दिक्कत हो रही है। हमारे घरों में पानी घुस जा रहा है। जिससे काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। हमने इस संबंध में नगर निगम में शिकायत भी किया पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि ऐसे ही रहा तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

स्थानीय निवासी माधुरी ने बताया- सीवर के पानी की यहां दो साल से दिक्कत है जिससे लोग अक्सर गिर रहे हैं।
इनके घर में लगा मिला पानी सुमन देवी ने बताया- हमारे घर के अंदर सबसे अधिक सीवर का पानी आ रहा है। इससे घर बैठने का डर सता रहा है। सीवर का पानी दो साल से मेरे घर में बहुत ज्यादा जा रहा। हमने नगर निगम में शिकायत करवाई तो अधिकारी नहीं आये। कर्मचारी मशीन लेकर आये और घर से पानी हटाया। लेकिन कुछ देर बाद ही पानी वापस से भर गया। जिससे हम लोग परेशान है।

वाराणसी में महिलाओं ने बताई समस्या।
नगर निगम लापरवाह उन्होंने बताया- हमने इस संबंध में अधिकारियों और पार्षद को लेटर भी दिया पर उन्होंने संज्ञान नहीं लिया और आज तक स्थित वैसे ही है। हमारी मांग है कि इसे सही करवाया जाए। उन्होंने कहा घर में बच्चे हैं दूषित पानी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ओमप्रकाश सोनकर बोले- सुबह होते ही घर में लग जाता है सीवर।
सुबह होते ही लग जाता है सीवर का पानी ओमप्रकाश सोनकर ने कहा- सुबह होते ही सीवर का पानी लग जाता है। इस मोहल्ले में 250 मकान है। सबमे यही दिक्कत आ रही है। ओमप्रकाश ने कहा हम लोगों ने कई जगह शिकायत की पर कोई अधिकारी कभी मौके पर नहीं आये बस दूर से निर्देश दिए। हमारी मांग है कि हमें इस 2 साल से चली आ रही समस्या का निदान कर दिया जाए।

मुकेश बोला ढाई साल से समस्या ही। फिलहाल पुलिस लाइन स्थित सभागार में वह पहुंची थी।
हो जाता है झगड़ा मुकेश कुमार ने बताया- घर में सीवर का पानी भर जा रहा है। ऐसे में हमें उसे बाहर निकालने के लिए मोटर का इस्तेमाल करना होता है। इसके अलावा हमलोग गाड़ी मंगवा कर टैंक साफ करवाते हैं। वो भी नाटक करता है और कहता है कि सिर्फ एक गाड़ी के लिए बोलें हैं नगर निगम से। मुकेश ने कहा जिस तरह अन्य मोहल्लों में सीवर का नया काम हुआ है। वैसे ही यहां भी सीवर की समस्या से हमें निजात दिलाई जाए।

