वाराणसी में इन दिनों लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इस गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग में सोमवार को फिर बदलाव कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि अब 21 अप्रैल से सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि 17 अप्रैल को ही टाइमिंग में बदलाव किया गया था, करीब तीन दिन तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित हुआ। लेकिन सोमवार को तेज धूप व गर्मी का प्रकोप बढ़ा तो फिर समय बदल दिया गया। यह आदेश परिषदीय, राजकीय मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड क सभी विद्यालय (हिंदी व अंग्रेजी) के लिए जारी किया गया है।
Source link
वाराणसी में आठवीं तक के स्कूल अब 11:30 बजे तक: भीषण गर्मी व तेज धूप के चलते जिलाधिकारी ने दिया आदेश – Varanasi News
RELATED ARTICLES

