रोहनिया शिवपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की घर से नाराज होकर सुबह निकली और मंडुवाडीह पहुंची जहां पर ऑटो चालक से अनाथ आश्रम गोदौलिया पर छोड़ने को कही आटो चालक नाबालिग लड़की को लेकर चला मगर वह अपने निर्माणाधीन मकान भगवानपुर लंका लेकर गया।
.
जहां पर उसने दुष्कर्म किया और उसके साथी ने भी दुष्कर्म किया। फिर लाकर उसे भाष्करा तालाब केशरीपुर मे किशोरी को छोड़ दिया। पिता को फोन पर बताया कि आपकी बेटी यही पर है सूचना पर जब माता पिता पहुंचे तो लड़की ने रोकर सारी घटना को बताया तो मां बाप के होश उड़ गये। पिता कि तहरीर पर पुलिस ने शिवदासपुर मंडुवाडीह निवासी ऑटो चालक व उसके साथी के ख़िलाफ़ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म का तहरीर मिली है मामले कि जांच की जा रही है।

