Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में युवाओं को मौका: हरदोई में 1075...

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में युवाओं को मौका: हरदोई में 1075 कारीगरों को मिलेगा भत्ता और टूलकिट, 30 जून तक आवेदन – Hardoi News


हरदोईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हर्ष प्रताप सिंह ने जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हरदोई में पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।

योजना में टेलर, बढ़ई, नाई, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई और मोची जैसे पारंपरिक व्यवसायों के कारीगरों को 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान 4000 रुपये का भत्ता मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद कारीगरों को काम के लिए टूलकिट भी दी जाएगी।

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक विभागीय वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जाति प्रमाण पत्र जरूरी हैं। साथ ही आय प्रमाण पत्र, ट्रेड से जुड़ा प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी शपथपत्र भी लगाना होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments