Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशविश्व तंबाकू निषेध दिवस: औरैया एसपी ने पुलिसकर्मियों को तंबाकू न...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: औरैया एसपी ने पुलिसकर्मियों को तंबाकू न लेने की दिलाई शपथ – Auraiya News


हिमांशु गुप्ता| औरैयाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को पुलिस अधीक्षक पन्ना अभिजित आर शंकर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

औरैया में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना अभिजित आर शंकर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया।

एसपी के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों में भी तंबाकू निषेध की शपथ ली गई। सभी पुलिसकर्मियों ने धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने का संकल्प लिया। साथ ही अपने परिवार और परिचितों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का वादा किया।

एसपी अभिजित आर शंकर ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू से आंखों की रोशनी कम हो जाती है। इससे मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डाइबिटिक रेटीनोपैथी जैसी बीमारियां हो सकती हैं। तंबाकू सेवन से टीबी और गठिया का खतरा बढ़ता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

उन्होंने बताया कि तंबाकू का धुआं दूसरों को भी नुकसान पहुंचाता है। इससे वयस्कों में कैंसर और हृदय रोग हो सकते हैं। बच्चों के श्वास, कान और फेफड़े प्रभावित होते हैं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सहित कार्यालय और पुलिस लाइन के कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments