Sunday, June 28, 2026
Homeफूडवीकेंड पर कुछ मीठा खाने का है मन? सिर्फ 20 मिनट में...

वीकेंड पर कुछ मीठा खाने का है मन? सिर्फ 20 मिनट में बनाएं मैंगो खीर, स्वाद ऐसा कि उंगलियां


Last Updated:

How to make Mango Kheer: मैंगो खीर गर्मियों में स्वाद और ठंडक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. मलाईदार खीर में पके आम की मिठास मिलकर शानदार फ्लेवर आता है. यह कम सामग्री और आसान विधि से तैयार होने वाली खीर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. आप भी इसे घर पर बना सकते हैं. यही नहीं घर आए मेहमानों के लिए भी यह एक परफेक्ट समर डेजर्ट है.

Mango Kheer Recipe: गर्मियों के मौसम में आम की मिठास हर घर की रसोई में घुलने लगती है. आम का शेक, आइसक्रीम तो अक्सर बनती है, लेकिन अगर इस बार आप कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो खीर बेहतरीन विकल्प हो सकती है. पारंपरिक खीर के मलाईदार स्वाद में आम की नेचुरल मिठास मिल जाए तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. यही वजह है कि मैंगो खीर इन दिनों लोगों की पसंदीदा समर डेजर्ट बनती जा रही है.

रसोईया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि मैंगो खीर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए किसी महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद साधारण चीजों से ही यह स्वादिष्ट मिठाई तैयार की जा सकती है. खास बात यह है कि ठंडी-ठंडी मैंगो खीर गर्मी में शरीर को राहत देने के साथ स्वाद का भी शानदार अनुभव कराती है, चाहे घर में मेहमान आए हों, बच्चों की डिमांड हो या वीकेंड पर कुछ मीठा खाने का मन हो, यह डिश हर मौके पर फिट बैठती है.

ऐसे बनाएं मैंगो खीर
मैंगो खीर बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध को भारी तले वाले बर्तन में मध्यम आंच पर उबालें. दूसरी ओर 30 मिनट तक भिगोए गए चावलों को हल्का दरदरा कर लें. दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी करें और उसमें चावल डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि खीर का टेक्सचर मलाईदार बने और चावल बर्तन में चिपके नहीं. करीब 15 से 20 मिनट बाद जब दूध गाढ़ा होने लगे और चावल पूरी तरह पक जाएं, तब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर कुछ मिनट और पकाएं.

इसके बाद कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें और गैस बंद कर दें।.अब सबसे जरूरी स्टेप आता है खीर को पूरी तरह ठंडा होने दें. प्रियंका सिंह के मुताबिक, गर्म खीर में आम का पल्प मिलाने की गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे दूध फट सकता है और स्वाद खराब हो सकता है. खीर ठंडी होने के बाद उसमें पके आम का गाढ़ा पल्प मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. फिर इसे करीब दो घंटे फ्रिज में रख दें.

गर्म नहीं ठंडे में असली स्वाद
मैंगो खीर का असली स्वाद ठंडी होने के बाद ही सामने आता है. अगर आप इस रेसिपी के लिए अल्फांसो, केसर या दशहरी जैसे मीठे आम चुनते हैं, तो स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. आम की मिठास, दूध की मलाई और ड्राई फ्रूट्स का क्रंच मिलकर ऐसा फ्लेवर तैयार करते हैं, जिसे बच्चे ही नहीं बड़े भी खूब पसंद करते हैं. अगर आप आम से बनने वाली एक जैसी रेसिपी से बोर हो चुके हैं, तो इस बार मैंगो खीर जरूर ट्राई करें.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments