Wednesday, July 16, 2025
Homeविदेशव्हाइट हाउस में सुरक्षा चूक, लॉकडाउन लगाया गया: किसी ने सेफ्टी...

व्हाइट हाउस में सुरक्षा चूक, लॉकडाउन लगाया गया: किसी ने सेफ्टी फेंस के ऊपर से फोन फेंका; घटना के वक्त ट्रम्प व्हाइट हाउस में ही थे


वॉशिंगटन डीसी42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे की जानकारी मिलते ही सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों को सेफ्टी रूम में शिफ्ट कर दिया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन ‘व्हाइट हाउस’ में मंगलवार को सुरक्षा चूक की वजह से लॉकडाउन लगाना पड़ा। दरअसल, किसी ने व्हाइट हाउस के सेफ्टी फेंस (सुरक्षा बाड़) के ऊपर से एक फोन फेंक दिया था।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मीडिया को बताया- किसी ने बाड़ के ऊपर से अपना फोन फेंक दिया था। इसके तुरंत बाद जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए।

आनन-फानन में पत्रकारों को जेम्स ब्रैडी ब्रीफिंग रूम में शिफ्ट करके पेनसिल्वेनिया एवेन्यू को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। हालांकि, भारतीय समयानुसार रात 09:26 बजे तक हालात सामान्य हो गए। व्हाइट हाउस ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में थे और पेनसिल्वेनिया जाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि इस घटना का उनके प्रोग्राम पर कोई असर नहीं पड़ा, और वे अपने तय समय पर पेनसिल्वेनिया रवाना हो गए।

अमेरिका की शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने हादसे के तुरंत बाद सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया।

अमेरिका की शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने हादसे के तुरंत बाद सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया।

व्हाइट हाउस में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सभी पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचा दिया गया था।

व्हाइट हाउस में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सभी पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचा दिया गया था।

पहले भी कई बार सुरक्षा में चूक हुई व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर हाल के सालों में घुसपैठ, साइबर हमले और गोपनीय जानकारी के लीक जैसे कई मामले सामने आए हैं।

मार्च 2025- व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने गलती से सिग्नल ऐप पर एक पत्रकार को यमन में मिलिट्री हमलों की सीक्रेट प्लानिंग भेज दीं थी। व्हाइट हाउस ने इसे “होक्स” कहकर खारिज करने की कोशिश की थी, लेकिन इस पर काफी विवाद हुआ था।

फरवरी 2025- व्हाइट हाउस में इलॉन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस इंस्टॉल की गई थी, लेकिन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इससे डेटा लीक और हैकिंग का खतरा बढ़ गया था, क्योंकि स्टारलिंक कनेक्शन की निगरानी नहीं की जा रही थी।

अप्रैल 2023- एक छोटा बच्चा व्हाइट हाउस की फेंसिंग के बीच से घुस गया था, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे उसके माता-पिता के पास वापस ले जाकर लॉकडाउन लागा दिया था।

सितंबर 2014- उमर गोंजालेज नाम का एक इंसान व्हाइट हाउस की फेंसिंग फांदकर इमारत में घुस गया था। उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका परिवार घर पर नहीं थे। इस घटना के बाद, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डॉयरेक्टर जूलिया पियर्सन ने इस्तीफा दे दिया था।

व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और ऑफिस है। यह वाशिंगटन डीसी में 1600 पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर स्थित है।

व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और ऑफिस है। यह वाशिंगटन डीसी में 1600 पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर स्थित है।

व्हाइट हाउस के बारे में जानिए…

  • व्हाइट हाउस का कंस्ट्रक्शन 1792 और 1800 के बीच हुआ है।
  • इसका डिजाइन आयरिश आर्किटेक्ट जेम्स होबान ने तैयार किया था।
  • 1801 में थॉमसन जेफरसन के व्हाइट हाउस में शिफ्ट होने के बाद इसका विस्तार किया गया।
  • 1814 में वॉर के दौरान ब्रिटिश सेना ने इसमें आग लगा दी थी।
  • इसके बाद 1815 से 1817 तक इसका फिर से निर्माण किया गया।
  • इस बार आर्किटेक्ट बेंजमिन हेनरी के साथ मिलकर होबान ने इसका डिजाइन तैयार किया था।
  • मौजूदा दौर में व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स में एग्जीक्यूटिव रेसिडेन्स, वेस्ट विंग, ईस्ट विंग और इसेनहाउर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग हैं।
  • गेस्ट के रहने के लिए ब्लेयर हाउस है। व्हाइट हाउस का एग्जीक्यूटिव रेजिडेंस छह मंजिला है।
  • व्हाइट हाउस के दो माले बेसमेंट में हैं, बाकी के चार माले ऊपर हैं।

————————————–

यह खबर भी पढ़े…

ट्रम्प ने जेलेंस्की से पूछा-मॉस्को पर हमला कर सकते हो:जवाब मिला- बिल्कुल कर सकते हैं, बस हमें हथियार सप्लाई करो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की से पूछा था कि क्या आप मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर सकते हैं? इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा था- हां, अगर आप हमें हथियार देंगे तो हम ऐसा कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments