Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशशकुंतला विश्वविद्यालय में वैल्यू एडेड कोर्स पर फोकस: विद्या परिषद की...

शकुंतला विश्वविद्यालय में वैल्यू एडेड कोर्स पर फोकस: विद्या परिषद की बैठक में कई प्रस्ताव पास, लैंग्वेज की दक्षता भी होगी अनिवार्य – Lucknow News



लखनऊ के डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्या परिषद की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास।

डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने NEP के तहत मल्टी डिसीप्लिनरी और वैल्यू एडेड कोर्स पर जोर दिया है। साथ ही UG पाठ्यक्रमों में भाषायी दक्षता को भी अनिवार्य किया है।

.

विश्वविद्यालय ने स्पेशल एजुकेशन के तहत पीएचडी प्रोग्राम को रिनेम किया। कैंपस में लाइब्रेरी खुलने की टाइमिंग को भी एक्सटेंड किया गया है। कुलपति संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई विद्या परिषद की बैठक में ऐसे ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।

इस एरिया में रहेगा फोकस

UG स्तर पर मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स के रूप में नेचुरल फिजिकल साइंस, मैथमेटिक्स स्टेटिस्टिक्स कंप्यूटर एप्लीकेशन, स्यूमैनिटीज, सोशल साइंस कॉमर्स और मैनेजमेंट, लाइब्रेरी इन्फॉरमेशन व मीडिया साईस में से किसी तीन को पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के अंतर्गत चुनना होगा।

एडेड कोर्स भी होंगे अनिवार्य

UG छात्रों को पहले सेमेस्टर में पर्यावरणीय शिक्षा (जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, अपशिष्ट प्रबंधन) पढ़ना अनिवार्य होगा। वहीं,दूसरे सेमेस्टर में योग, खेल, डिजिटल समाधान या भारतीय संविधान में से एक विषय चुनना होगा। सभी कोर्स तीन क्रेडिट के होंगे।

पीएचडी नामकरण और लाइब्रेरी समय में बदलाव

UG पाठ्यक्रमों में दो-दो क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं, यानी कुल आठ क्रेडिट में भाषा दक्षता की पढ़ाई करनी होगी। बैठक में मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स की व्यवस्था भी तय की गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments