Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहर कांग्रेस के नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा का भव्य स्वागत: पूर्व...

शहर कांग्रेस के नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा का भव्य स्वागत: पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान के निवास पर जुटे कांग्रेसी, अरोरा ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार – Ujjain News




मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार जारी है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा का पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। फूलमालाओं से किया गया स्वागत
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान, पूर्व पार्षद देवव्रत यादव, रवि चौहान, शराफत शेख, महेश पटेल, कमल चौधरी, निर्भय सिंह परमार, वीरेंद्र दरबार और मुकेश चित्तौड़ा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त महामंत्री को पुष्पमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। शीर्ष नेतृत्व का आभार माना
अपनी नियुक्ति और सम्मान पर नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार माना। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक एवं जिला अध्यक्ष महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन और उक्त जानकारी पूर्व जिला महामंत्री विक्की चौहान ने दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments