Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में तूफान गाड़ी ने शख्स को टक्कर मारी: 200 मीटर...

शाजापुर में तूफान गाड़ी ने शख्स को टक्कर मारी: 200 मीटर तक घसीटता चला गया, गंभीर हालत में इंदौर रेफर – shajapur (MP) News


घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

शाजापुर में एक तेज रफ्तार तूफान गाड़ी ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल को इंदौर रेफर किया गया है। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे लालघाटी थाना क्षेत्र के दुपाडा रोड पर आनंदम होटल के सामने की है।

.

हादसे का सीसीटीवी भी समाने आया है। इस दिख रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि सोनी ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

शख्स को तूफान कार ने टक्कर मारी है।

पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

कार चालक को हिरासत में लिया

लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि तूफान गाड़ी के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वाहन को थाने में रखा गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments