Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश: 37.2 डिग्री...

शाजापुर में देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश: 37.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, 29-30 मई को फिर बारिश की संभावना – shajapur (MP) News



शाजापुर में मंगलवार देर रात मौसम ने करवट ली। रात 2 से 3 बजे के बीच तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हुई। यह बारिश सुबह तक जारी रही। बुधवार को नौतपा के चौथे दिन सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई।

.

29 और 30 मई को भी बारिश की संभावना

मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि, प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय हो चुका है। 29 और 30 मई को भी बारिश की संभावना है। मौसम का यही रुख रहा तो मानसून 20 जून तक जिले में पहुंच सकता है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 46 प्रतिशत रहा। पश्चिमी हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

बारिश से खेतों में गर्मी की तपन कम हुई है। इससे किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका है। बारिश का सिलसिला जारी रहा तो यह खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद हो सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments