शाजापुर जिले में बेरछा पुलिस ने पेट्रोल पंप और शराब दुकानों से जबरन वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्जुन उर्फ डंफर और उसके साथी बिना पैसे चुकाए पेट्रोल और शराब ले जाते थे।
.
18 मई को रंथभंवर रोड स्थित गिरी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर अर्जुन ने कर्मचारी देवकरण से मुफ्त पेट्रोल की मांग की। मना करने पर उसने खुद पेट्रोल भरा और कर्मचारी को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
27 मई की रात अर्जुन ने अपने साथी रविंद्र और सचिन गुर्जर के साथ फिर पेट्रोल पंप पर वारदात की। पवन पिता नारायण की शिकायत पर पुलिस ने दोबारा केस दर्ज किया।
इससे पहले अर्जुन और उसके साथी रंथभंवर शराब दुकान पर कर्मचारियों से मारपीट कर चुके थे। उन्होंने लकड़ी, डंडे और तलवार से हमला किया था। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

