Monday, December 1, 2025
Homeराज्यराजस्तानशालिनी गौतम को फिर बनी महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष: समर्थकों ने...

शालिनी गौतम को फिर बनी महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष: समर्थकों ने ख़ुशी जताई, माला, साफा पहनाकर स्वागत किया – Kota News



शालिनी गौतम को फिर बनी महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष।

शालिनी गौतम को फिर से कोटा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। शालिनी गौतम वर्तमान में नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 65 की पार्षद भी हैं। लंबे समय से समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, एवं संगठन निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं।इससे पहले उन

.

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा जारी की गई नवनियुक्त कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद कई कार्यकर्ता शालिनी के आवास पहुंचे। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल की सफलताओं की कामना की।

शालिनी गौतम ने कहा कि मैं सभी शीर्ष नेताओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर दोबारा विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी। यह न केवल मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि संगठन के प्रति मेरी जवाबदेही को भी और बढ़ाता है। संगठन ने मुझे आज तक जो भी दायित्व सौंपा, उसे मैंने पूरी निष्ठा, समर्पण और लगन से निभाया है। मैं यह विश्वास दिलाती हूं कि आने वाले समय में भी मुझे जो भी कार्य सौंपा जाएगा, उसे मैं पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments