मऊ में शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों केंद्रों पर कुल 1,222 मतदाताओं ने वोट डाले। मुहम्मदाबाद गोहना के बूथ संख्या 116 पर कुल 554 मतदाताओं में से 420 ने मतदान किया। इनमें 306 पुरुष और 114 महिला मतदाता शामिल रहीं। वहीं, रानीपुर ब्लॉक के मतदान केंद्र पर 668 मतदाताओं में से 552 ने वोट डाले। यहां 400 पुरुष और 152 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा के बूथ प्रमुख रामसरन चौहान, प्रभारी पूनम सरोज, विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह तथा ठाकुर प्रसाद सिंह ने पहुंचकर चुनावी गतिविधियों का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान की स्थिति देखी।
Source link
शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान: मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर में मतदाता सक्रिय – Mau News
RELATED ARTICLES

