प्रखंड के खरीक गांव निवासी लोकप्रिय शिक्षक 54 वर्षीय योगेन्द्र यादव उर्फ योगी जी की मौत हृदयाघात से हो गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में किया गया। मुखाग्नि इकलौते पुत्र प्रशांत कुमार ने दी। वे गणित विषय के कुशल शिक्षक थे। उनके निधन से रहुआ
.
शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि ज्योति झा ने कहा कि वे काफी मृदुभाषी और सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन पर शिक्षाविद नथुनी यादव नूतन, पत्रकार सुभाष चन्द्र यादव, श्याम बिहारी यादव, पवन कुमार पंकज, भाजपा नेता देवानंद झा, पूर्व मुखिया योगेन्द्र नारायण यादव, अरुण कुमार सिंह, बोलबम झा, संतोष धनखोटी, राकेश कुमार कुंवर, किशोर सिंह, मदन सिंह सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।