Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहारशिक्षा विभाग के क्लर्क 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार: जहानाबाद...

शिक्षा विभाग के क्लर्क 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार: जहानाबाद में निगरानी विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा, शिक्षक से पीएफ के पैसे निकालने के लिए मांगा – Jehanabad News



जहानाबाद में निगरानी विभाग ने शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय में क्लर्क को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव ने कदौल संस्कृत विद्यालय के शिक्षक कौशल किशोर के बकाया वेतन और पीएफ के भुगतान के लिए यह रिश्वत मांगी

.

पटना के जीनपुरा गांव निवासी कौशल किशोर का लगभग 20 लाख रुपए का वेतन और पीएफ बकाया था। क्लर्क ने इस राशि के भुगतान के लिए 10% की मांग की थी। पीड़ित शिक्षक ने 26 तारीख को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर निगरानी डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार को डीईओ कार्यालय में छापेमारी कर क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। छापेमारी से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

घूसखोरों की शिकायत करने की अपील

निगरानी विभाग लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले भी एक ब्लॉक के क्लर्क को गिरफ्तार किया गया था। विभाग ने लोगों से अपील की है कि काम के बदले पैसों की मांग करने वालों की शिकायत निगरानी विभाग से करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments