Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशिवपुरी के इंदार में दंपत्ति के साथ लूटपाट: दो बदमाशों ने...

शिवपुरी के इंदार में दंपत्ति के साथ लूटपाट: दो बदमाशों ने लात मारकर बाइक गिराई, कट्टे की नोक पर मोबाइल-पर्स और मंगलसूत्र लूटा – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दंपत्ति के साथ लूट हो गई है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चलती बाइक में टक्कर मारकर दंपत्ति को गिरा दिया और फिर कट्टा अड़ाकर मोबाइल फोन, पर्स और महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद

.

ओढेरा तिराहे के पास हुई घटना

जानकारी के अनुसार, ग्राम रामगढ़ निवासी हदेश जाटव अपनी पत्नी सीमा जाटव के साथ शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक से लुकवासा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ओढेरा तिराहे से आगे बढ़े, पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में लात मार दी, जिससे दंपत्ति सड़क पर गिर पड़े।

कट्टा अड़ाकर लूटे गहने और मोबाइल

गिरते ही एक बदमाश ने कट्टा निकालकर हदेश की छाती पर अड़ा दिया और धमकाते हुए उनसे एंड्रॉयड मोबाइल, पर्स और सीमा जाटव का मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश अपनी बाइक से मौके से फरार हो गए।

केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद पीड़ित हदेश जाटव ने इंदार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments