Wednesday, June 25, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशशिवपुरी नगरपालिका विवाद सुलझाने ग्वालियर पहुंचे पार्षद: 30 से ज्यादा पार्षदों...

शिवपुरी नगरपालिका विवाद सुलझाने ग्वालियर पहुंचे पार्षद: 30 से ज्यादा पार्षदों ने सिंधिया से की मुलाकात, वार्डों की समस्याएं और भ्रष्टाचार की दी जानकारी – Shivpuri News



शिवपुरी नगर पालिका में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच जारी विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को 30 से अधिक पार्षद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने ग्वालियर पहुंचे। इनमें 22 भाजपा, 7 निर्दलीय और 1 कांग्रेस से भाजपा में आए पार्षद शामिल थे।

.

जय विलास पैलेस में हुई मुलाकात में सिंधिया ने सभी पार्षदों से अलग-अलग बातचीत की। हर पार्षद को 5 मिनट का समय दिया गया। सिंधिया ने कहा, “आपका सम्मान सुरक्षित रहेगा, और न्याय जरूर होगा।”

अध्यक्ष और मंत्री भी रहे मौजूद इस बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और उनके पति संजय शर्मा भी मौजूद थे। साथ ही शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव भी बैठक में शामिल हुए। सिंधिया ने कहा कि वे जल्द शिवपुरी दौरे पर आएंगे।

तालमेल की कमी से रुके विकास कार्य पार्षदों ने कहा कि नगरपालिका में लंबे समय से मनमानी और भ्रष्टाचार चल रहा है। तालमेल की कमी से कामकाज ठप हो गया है और वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे।

स्थानीय स्तर पर सुलह की कोशिशें नाकाम इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक और कलेक्टर स्तर पर सुलह की कोशिशें की गईं, लेकिन समाधान नहीं निकला। आखिरकार पार्षदों ने सिंधिया से हस्तक्षेप की मांग की, जिसके बाद यह बैठक हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments