Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यबिहारशिवहर में ईवीएम का रैंडमाइजेशन संपन्न: मतदान केंद्रवार आवंटन किया गया,...

शिवहर में ईवीएम का रैंडमाइजेशन संपन्न: मतदान केंद्रवार आवंटन किया गया, दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी – Sheohar News



शिवहर में विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के लिए ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन बुधवार को संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया शिवहर समाहरणालय स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र में सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई।

.

इस दौरान संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी/उनके प्रतिनिधि और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक उपस्थित रहे।

द्वितीय रैंडमाइजेशन वह प्रक्रिया है जिसमें प्रथम रैंडमाइजेशन के बाद विधानसभावार उपलब्ध कराए गए ईवीएम को रैंडम रूप से मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है।

इस आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखा जाता है। इन सुरक्षित मशीनों का उपयोग मतदान के दौरान खराब होने वाली मशीनों को बदलने के लिए किया जाता है।

यह पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम (EMS) पोर्टल के माध्यम से की जाती है। द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल’ में दिए गए हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध हैं।

रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के बाद, मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम की सूची और सुरक्षित (रिजर्व) ईवीएम की सूची सभी प्रतियोगी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई।

ये ईवीएम मतदान दिवस पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जाएंगी, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments