शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक दुखद घटना सामने आई। सोहदी गांव निवासी 64 वर्षीय किसान माधो यादव की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। माधो यादव अपने खेत में लगी धान की फसल का जायजा लेने गए थे।
.
रास्ते में उनका पैर मेढ़ से फिसल गया। वे बिजली के खंभे के स्टैग से टकरा गए, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से वे वहीं गिर पड़े। पास में काम कर रही उनकी पत्नी ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक के भतीजे विपिन यादव ने बताया कि चाचा 5 बच्चों के पिता थे। उनकी मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
महुली थानाध्यक्ष जल भरत राय ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है।

