शेखपुरा के महादेव नगर मोहल्ले में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड के पास पहाड़ी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शनिवार की शाम को मिले शव से बदबू आ रही थी और शरीर डीकंपोज होने लगा था।
.
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग।
सूचना मिलते ही 112 टीम और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहाड़ी की अधिक ऊंचाई के कारण शव को नीचे उतारने में पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दो घंटे के प्रयास के बाद पुलिस शव को नीचे उतार पाई।
कुछ दिनों पहले आया था गांव
पथरेता गांव के एक व्यक्ति ने शव की पहचान अपने भांजे धनंजय मिस्त्री के रूप में की है। धनंजय कुछ दिन पहले गांव आया था और तीन दिन से लापता था। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत को कई दिन हो चुके हैं।

मौके पर मौजूद लोग।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

