Sunday, July 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशश्रृंगेश्वर धाम में नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध: बिना अनुमति नाव...

श्रृंगेश्वर धाम में नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध: बिना अनुमति नाव चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – Jhabua News




झाबुआ जिले के प्रसिद्ध श्रृंगेश्वर धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जनपद पंचायत पेटलावद ने यह आदेश जारी किया है। माही डैम चारण कोटड़ा के बैकवॉटर क्षेत्र में आने वाले श्रृंगेश्वर धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बिना अनुमति नाव चलाना माना जाएगा अवैध जनपद पंचायत पेटलावद के सीईओ गौरव जैन ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि सक्षम कार्यालय की पूर्व अनुमति के बिना कोई व्यक्ति या संस्था नाव का संचालन नहीं कर सकेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बारिश में जलस्तर बढ़ने से हादसे का खतरा प्रशासन के अनुसार बारिश के दौरान जलाशयों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव होता है। ऐसे में बैकवॉटर क्षेत्र में जल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर नौका संचालन पर रोक लगाई गई है। नाव चालकों को समझाइश, निगरानी के निर्देश ग्राम पंचायत, सरपंच और रोजगार सहायक समेत संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा के सहायक सचिव रतन सिंगाड ने माही नदी के नाव चालकों को आदेश की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की समझाइश दी। श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील प्रशासन ने श्रृंगेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से बिना अनुमति नाव का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। आदेश की जानकारी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम पेटलावद समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments