Thursday, September 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसंभल में 10 घंटे तक बारिश, फिर उमस भरी गर्मी: पारा...

संभल में 10 घंटे तक बारिश, फिर उमस भरी गर्मी: पारा 30 डिग्री पहुंचा, लोग बेहाल; आज 7 MM और तीन महीने में 1069 MM बारिश दर्ज – Sambhal News




संभल में गुरुवार को तड़के से 10 घंटे तक हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, दोपहर होते ही हल्की धूप निकलने से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। जिले में पिछले 3 महीने में कुल 1069 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिसमें गुरुवार को 7 मिलीमीटर बारिश हुई। गुरुवार सुबह 10 बजे बूंदाबांदी के बाद संभल का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर 2 बजे तक बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 132 दर्ज किया गया। आसमान में काली घटाएं छाई रहीं, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकली, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। संभल तहसील के असमोली ब्लॉक के कई गांवों में 20 से 25 मिनट तक तेज बारिश हुई और लगातार बूंदाबांदी जारी रही। इनमें रचैटा, हीरापुर, बुकनाला, डोडी, हरथला, देहरी जग्गू, सैदपुर जयराम, मुबारकपुर बंद, सेंधरी, तेलीपुरा, मतावली पट्टी जग्गू, नया गांव, सीढल माफी, रतुपूरा, शाहबाजपुर कला, राजागलबपुर और मंसूरपुर शामिल हैं। संभल शहर में तड़के 3 बजे से हुई बूंदाबांदी से सड़कें गीली हो गईं और गड्ढों में पानी भर गया। रोडवेज बस अड्डे के गड्ढों में भी पानी जमा होने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हुई। गंगा किनारे की गुन्नौर तहसील में भी मौसम सुहावना रहा। कुछ इलाकों में 20 से 25 मिनट की हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया, लेकिन हवा बंद होने के बाद फिर गर्मी बढ़ गई। चंदौसी तहसील के ग्रामीण इलाकों का भी ऐसा ही हाल रहा। सितंबर महीने के शुरुआती 3 दिनों में 17 मिलीमीटर बारिश हुई है। 1 जून से 31 जुलाई तक, पिछले 3 महीने में सामान्य से अधिक 1069 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। स्थानीय निवासी अजीम अब्बासी ने बताया कि तड़के की बारिश से मौसम अच्छा हो गया था, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई, जिससे लोग परेशान हैं। सभासद राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह से मौसम बहुत बढ़िया था, लेकिन दोपहर होते ही हल्की सी धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments