पुलिसकर्मियों का सहारा लेकर लगड़ाते हुए चला फायरिंग करने वाला आरोपी।
भरतपुर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने तुहिया चौराहे पर फायरिंग करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति के ऊपर फायरिंग कर दी थी। कल आरोपी भेष बदलकर खेत में छुपा हुआ था। जैसे ही पुलिस मौके पर आरोपी भागने लगा। जिससे वह
.
खेत में भेष बदलकर छुपा था आरोपी
सीओ आकांशा चौधरी ने बताया कि 20 जुलाई को जनार्दन निवासी तुहिया ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि तुहिया चौराहे पर मनीष, सुशील, सचिन ने मेरे ऊपर कट्टे से फायरिंग की थी। जनार्दन की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी गई। कल सूचना मिली की आरोपी सचिन गुनसारा चौकी से पहले एक खेत में छुपा हुआ है।
खेतों में भेष बदलकर छुपा हुआ आरोपी सचिन।
पुलिस से बचने के लिए भागा गिरने से पैर में लगी चोट
जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी भेष बदल कर खेतों में छुपा हुआ था। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और भागते समय आरोपी सचिन गिर गया। जिससे उसके पैर में चोट आई। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसका इलाज करवाया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से 1 बाइक, 1 कट्टा, 2 खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

