Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस की पैंट्री कार से लोकल पानी बरामद: कुशीनगर...

सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस की पैंट्री कार से लोकल पानी बरामद: कुशीनगर के कप्तानगंज स्टेशन पर जांच में मिलीं बोतलें, मैनेजर को चेतावनी देकर छोड़ा – Kushinagar News




पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत कुशीनगर के कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतलों की बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। इस अभियान के तहत, कप्तानगंज और आसपास के स्टेशनों पर लोकल ब्रांड की पानी की बोतलों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों के स्वास्थ्य और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में गुरुवार को कप्तानगंज स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस की पैंट्री कार (कोच संख्या 111420/C) का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र शुक्ला ने जांच के दौरान पैंट्री कार से लोकल ब्रांड सिग्नेचर की 3 पेटियों में कुल 36 बोतल पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बरामद किया। निरीक्षण के दौरान कोई अनाधिकृत यात्री नहीं मिला। बरामद पानी की बोतलों को आगे की कार्रवाई के लिए वाणिज्य अधीक्षक, कप्तानगंज को सौंप दिया गया है। पैंट्री कार मैनेजर नीरज सिंह को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई से अवैध बिक्री पर अंकुश लगेगा। भविष्य में यात्रियों को रेलवे की गाइडलाइन के अनुरूप शुद्ध और मानक गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments