व्यवसायी महासंघ भोजपुर इकाई की ओर से सोमवार को आरा परिसदन सभागार में सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में बैठक हुई। व्यवसायिक शिक्षा आयोग का गठन, व्यवसायों की हत्या लूट और रंगदारी पर रोक लगाने को लेकर चर्चा हुई।
.
साथ ही 30 अगस्त को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने बिहार सरकार एवं भारत सरकार को घेरने का काम किया है।
सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि 30 अगस्त को यहां इंडिया गठबंधन के नेता ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के क्रम में महाराजा कॉलेज मैदान में आ रहे हैं। बहुत बड़ी सभा का आयोजन हो रहा है। हम व्यवसायी लोग भी पूरे देश के खास करके खुदरा व्यवसाय डबल इंजन के सरकार में पूरी तरह से प्रभावित हैं। बिहार में अपराध का बोलबाला जो है।
रोज व्यवसायियों की हत्या, सोने-चांदी की दुकानों में डकैती, रुपए की छिनतई हो रही है। हम लोग इसीलिए यह निर्णय लिए आज की मीटिंग में की अधिकार यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। हम अपना ज्ञापन मिलकर देंगे। जिले से व्यवसायी संघ से पांच से दस हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिहार से 65 लाख वोटर का नाम हार के डर से भाजपा की सरकार कटवा रही है। पर्दे के पीछे से महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में नाम कटवाने का काम किया है।
बैठक में शामिल हुए व्यवसायी संघ के लोग।
बिहार में महामारी नहीं फैली, जो लोग मर गए
कहा इन लोगों का मन इतना बढ़ चुका है कि कानून बनाकर 65 लाख लोगों के नाम को काटना चाहते हैं। ये लोग बोल रहे है कि 22 लाख लोग मर गए है। बिहार में ना हैजा फैला ना महामारी फैली आखिर कैसे लोगों की मौत हो गई। कई लोग जिंदा हैं, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
जेल को CM और PM बनाने के सवाल पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि 130 वां संशोधन आया है। उसपर लोकसभा ने कानून नहीं बनाया है, बल्कि इसको संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा है। विपक्ष को यह खुली धमकी है। सरकार जहां-जहां चल रही है, वहां ये अंकुश लगाना चाह रही है। यह नियम तत्काल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू के लिए लाया गया है।
विधानसभा चुनाव तक नीतीश कुमार की पार्टी इधर-उधर नहीं जाए, अगर जाते हैं तो जेल में बुढ़ापा का जीवन गुजारना पड़ेगा।
उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर 9 सितंबर को वोट करेंगे
लालू यादव को बचाने वाले बिल को राहुल गांधी के फाड़ने के सवाल पर सुदामा प्रसाद ने हंसते हुए गृह मंत्री अमित शाह को जवाब दिया कि पुरानी बातों को याद कर जो अपना पाप छुपाने का काम कर रहे हैं।
इसे ज्यादा भ्रष्ट कौन होगा, पूरे देश का जंगल जमीन अडानी-अम्बानी के नाम पर कर दिया गया है। उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर हम लोग 9 सितंबर को वोट करेंगे, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

