Tuesday, November 24, 2026
Homeफूडसरगुजा के पैगा गांव में दादी-पोते ने बचाई पारंपरिक लकरा सब्जी की...

सरगुजा के पैगा गांव में दादी-पोते ने बचाई पारंपरिक लकरा सब्जी की अनूठी रेसिपी


छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले में आज भी लोग पुरानी पद्धति परंपरा से जुडी हुई खानपान को अपनें देशी रशोई में शामिल कर स्वाद का मजा लेते है, लेकिन एक दिलचस्प कहानी सरगुजा के पैगा गांव से निकलकर सामने आईं जहां एक माझी समाज कि बुजुर्ग महिला अपने पोते को लकरा सब्जी के बारे में बताते हुए सब्जी बनाने कि तैयारी कर रही थी.

यानी दोनों दादी पोता लकरा के फल और पत्ते को अलग कर फल को सुखाने कि तैयारी कर रहे थे. दादी बता रही थीं कि इस लकरा को हमलोग पहले से अपनें घर के रसोई में इस्तेमाल करते हैं, जो खाने में खट्टा लगता है लेकिन जब सुखाकर सब्जी देशी स्टाईल में तैयार करते हैं तो हल्का खट्टा पन रहता है, बाद मे देशी मशाला पिशकर कर स्वाद और बढ़ जाता हैं कैसे इसको घर में बनाया जाता हैं.

दादी से सीखी लकरा की सब्जी बनाने की परंपरा

सुनील कुमार बताते हैं कि लकरा की सब्जी बनाने की परंपरा उनके परिवार में काफी पुरानी है. उनके मुताबिक, पहले उनके दादी और परिवार के बुजुर्ग इसे खाते थे. उन्हीं को देखकर उन्होंने भी इसे खाना और बनाना सीखा आज भी परिवार के सभी लोग मिलकर लकरा की सब्जी खाते हैं इस तरह दादी के जमाने से चला आ रहा देसी खानपान आज भी नई पीढ़ी तक पहुंच रहा है.

सुखाने से लेकर पकाने तक अपनाते हैं देसी तरीका

सुनील कुमार बताते हैं कि लकरा को पहले अच्छी तरह निकालकर सुखाया जाता है इसके बाद इसे साफ करके धोया जाता है और फिर सब्जी तैयार की जाती है, इसे बनाने में किसी खास आधुनिक सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती घर में मौजूद हल्दी, मसाला, नमक, लहसुन, प्याज और मिर्च की मदद से इसे देसी अंदाज में पकाया जाता है इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है, जो खाने में काफी अच्छा लगता है

लकरा की पत्ती और फूल भी खाने में इस्तेमाल

लकरा की खासियत सिर्फ इसकी सब्जी तक सीमित नहीं है सुनील बताते हैं कि इसकी पत्तियां और फूल भी खाने में इस्तेमाल किए जाते हैं इनसे सब्जी के साथ-साथ चटनी भी बनाई जाती है पत्ती और फूल दोनों को पीसकर चटनी तैयार कर सकते हैं यानी एक ही पौधे से परिवार को अलग-अलग तरह के देसी व्यंजनों का स्वाद मिलता है

बरसात में लगाते हैं, गर्मी के लिए सुखाकर रखते

सुनील के मुताबिक, लकरा की खेती वे अपने खेत के किनारे करते हैं बरसात की शुरुआत होते ही इसे लगाया जाता है इसके बाद जरूरत के अनुसार इसे निकालकर इस्तेमाल करते हैं गर्मी के मौसम के लिए इसे सुखाकर प्लास्टिक में सुरक्षित रख देते हैं, ताकि बाद में भी इसका स्वाद लिया जा सके परिवार के लोग इसे नियमित रूप से अपने भोजन में शामिल करते हैं और सप्ताह में कम से कम एक बार इसकी सब्जी जरूर बनाते हैं

बिना कीटनाशक के तैयार होती है देसी सब्जी

सुनील बताते हैं कि वे लकरा की खेती में कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं करते अपने खेत में उगाई गई इस सब्जी को जरूरत के अनुसार तोड़कर घर में तैयार कर लेते हैं यही वजह है कि ग्रामीण परिवार इसे अपने पारंपरिक खानपान का हिस्सा मानते हैं

दादी नुकाई के लिए पुरखों की विरासत है लकरा

दादी नुकाई बताती हैं कि लकरा उनके परिवार में कोई नई चीज नहीं है उनके पूर्वजों के समय से ही इसे खाया जाता रहा है परिवार के सभी लोग मिलकर इसकी सब्जी खाते हैं उनके लिए लकरा सिर्फ एक देसी सब्जी नहीं, बल्कि पुरखों से मिली खानपान की परंपरा है, जिसे आज भी परिवार ने संभालकर रखा है…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments