- Hindi News
- National
- PM Narendra Modi Gujarat Visit Live Photos Updates Vadodara Kevadia Statue Of Unity
वडोदरा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुरुवार की शाम पीएम ने केवडिया में ई-बसों को हरी झंडी दिखाई।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अफसर कर रही हैं।
इस परेड में बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी समेत 16 टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं। परेड में ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के 16 पदक विजेता और सीआरपीएफ के 5 शौर्य चक्र विजेता भी शामिल हो रहे हैं। परेड का नेतृत्व हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्य करेंगे, जबकि 9 बैंड टुकड़ियां और 4 स्कूल बैंड परेड में परफॉर्म करेंगे।
गुरुवार को सुबह से देर शाम तक केवडिया में तेज बारिश होती रही।

खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर की बजाय पीएम वडोदरा से केवडिया सड़क के रास्ते पहुंचे।
गणतंत्र दिवस की तर्ज पर होगी परेड, 10 झांकियां होंगी गुजरात के केवडिया में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तरह ही राष्ट्रीय एकता परेड होगी। इसमें 10 झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें NDRF, NSG, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की झांकियां शामिल होंगी।
इस दौरान वायुसेना की सूर्यकिरण टीम फ्लाई पास्ट करेगी। NSG का हेल मार्च, CRPF और गुजरात पुलिस की महिला विंग राइफल ड्रिल, BSF का डॉग शो और असम पुलिस का मोटरसाइकिल स्टंट शो भी होगा।

मेहमानों की सुविधा के लिए 11 हाईटेक डोम बनाए गए हैं।

1,400 पुलिस जवानों के रहने के लिए भी दो डोम बनाए गए हैं।
15 दिन चलेगा भारत पर्व
एकता नगर में 1 से 15 नवंबर तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में भारत पर्व 2025 का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व के दौरान, भारत की समृद्ध विरासत और विविधता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने वाले आयोजन होंगे। डैम व्यू पॉइंट 1 पर हर शाम दो राज्य अपनी सांस्कृतिक विशेषता से जुडे़ कार्यक्रम करेंगे।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा: फतेहाबाद में CM सैनी ने धावकों पर फूल बरसाए
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेलंगाना: एक्टर चिरंजीवी ने रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने शेयर किया सरदार पटेल के जीवन से जुड़ा वीडियाे
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने दिल्ली में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी

