सुनील कुमार द्विवेदी | रेपुरा, बलियाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
सांप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरी ग्राम पंचायत के शुक्लछपरा गांव में रविवार को सर्पदंश की वजह से दादी और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय फुलपत्ति देवी और उनके 6 वर्षीय पोते कान्हा जी के रूप में हुई है। कान्हा अनुज ठाकुर का बेटा था, जबकि फुलपत्ति देवी उनके पिता राजाराम की पत्नी थीं।
एक ही चारपाई पर सो रहे थे दादी-पोता
परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात खाना खाने के बाद दादी-पोता एक ही चारपाई पर सोए थे। रविवार तड़के करीब 3 बजे दोनों को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन सुबह 6 बजे कान्हा ने दम तोड़ दिया। वहीं, फुलपत्ति देवी की हालत गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान दोपहर 3 बजे उनकी भी मृत्यु हो गई।