Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यबिहारसारण में बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत: 5...

सारण में बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत: 5 घायल, जेसीबी से निकाले गए दबे बाराती, स्पीड ब्रेकर पर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल – Chhapra News




सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई अन्य बारातियों को भी चोटें आई हैं। यह बस वैशाली जिले के लालगंज से जगदीशपुर जा रही बारात का हिस्सा थी। तरैया थाना क्षेत्र में एसएच-73 पर गंडार गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार बस पहले सड़क किनारे एक सूखे पेड़ से टकराई, फिर बिजली के पोल से भिड़ते हुए पलट गई। दुर्घटना के कारण कई बाराती बस के अंदर फंस गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें…
शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर और दरवाजे खोलकर घायलों को बाहर निकाला। एक बाराती बस के नीचे दब गया था, जिसे निकालने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता लेनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के बिशुनपुर अररा गैरोल निवासी मोहम्मद असगर के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया
घटना की जानकारी मिलने पर तरैया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत और बचाव अभियान में हिस्सा लिया। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण स्पीड ब्रेकर पर चालक द्वारा बस से नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं। घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments