Monday, April 13, 2026
Homeबॉलीवुडसाल 2000 की वो ब्लॉकबस्टर, मेकर्स ने एक साथ चमकाया 6 नौसिखियों...

साल 2000 की वो ब्लॉकबस्टर, मेकर्स ने एक साथ चमकाया 6 नौसिखियों का सितारा, छप्परफाड़ कमाई, एवरग्रीन हो गए गाने


Last Updated:

साल 2000 में एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म आई थी जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय ने लीड रोल अदा किया था. इस फिल्म से यशराज ने एक, दो नहीं बल्कि 6 नौसिखियों को लॉन्च किया था. ये ब्लॉकबस्टर साल 2000 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और इसने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कलेक्शन दर्ज किया था. इस मूवी का हर एक गाना आजतक सुपरहिट है.

ये फिल्म साल 2000 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

नई दिल्ली.  इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का जिक्र होगा तो इस लिस्ट में म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ का नाम जरूर शामिल होगा. कई सालों बाद एक ऐसी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म आई जिसने बॉक्स-ऑफिस पर कमाल कर दिखाया. ठीक 25 साल पहले सिनेमाघरों में एक ऐसी ही रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म आई थी जिसने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म की स्टोरी हो या इसके गाने सबकुछ वाकई कमाल का था. 2000 में आई इस फिल्म के गाने तो आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं.

ये फिल्म ‘मोहब्बतें’ है. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय स्टारर इस फिल्म से यशराज फिल्म्स ने एक, दो नहीं बल्कि 6 नौसिखियों को लॉन्च किया था. फिल्म में जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, प्रिया झिंगानी, किम शर्मा ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी. इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन के करियर को सिल्वर स्क्रीन पर नया जीवन दान भी दिया था. 

ब्लॉकबस्टर थी फिल्म

फिल्म की पृष्ठभूमि है एक पुराना, कड़े नियमों वाला गुरुकुल – जहां वरिष्ठ शिक्षक अमिताभ बच्चन द्वारा चलाया जाता है. उनका नाम है नारायण शंकर, जो प्रेम को एक कमजोरी मानते हैं और अपने कॉलेज-गुरुकुल में प्रेम संबंधों को सख्ती से बंद करना चाहते हैं. तभी वहां आते हैं म्यूजिक और लाइफस्टाइल के नए टीजर आर्यन राज (शाहरुख), जो बच्चों को नया जीवन देते हैं. राज का मिशन है इस गुरुकुल के छात्रों को यह समझाना कि प्यार न तो अपराध है, न ही बैन किया जाना चाहिए. 

‘मोहब्बतें’ ने जमकर छापे थे नोट

अब जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, इन नए एक्टर्स की लव स्टोरी भी रफ्तार पकड़ती है. उदय चोपड़ा-शमिता शेट्टी, जिमी शेरगिल-प्रिया झिंगानी, जुगल हंसराज-किम शर्मा का रोमांस विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ता है. इसके बीच में कई यादगार गाने फिल्माए गए हैं जिन्हें दर्शक आजतक नहीं भूल पाए हैं. फिल्म में कॉलेज का रोमांस, झगड़ा और वो यादगार दिन दिखाया गया है जो हर किसी ने अपने कॉलेज के दिनों में जिया होगा.

सुपरहिट था हर एक गाना

फिल्म का सबसे रोमांटिक गाना ‘हमको हमी से चुरा लो’- इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का रोमांस भी नजर आता है, जो अब मर चुकी हैं, लेकिन राज के दिल में बसी हैं. इस गाने को लता मंगेशकर व उदित नारायण द्वारा गाया गया. ये सुपरहिट हुआ था. इस गाने के बोल लोगों के दिलों में घर कर गए थे.

आज भी गूंजते हैं एवरग्रीन गाने

आखें खुली हो या हो बंद… ये गाना कॉलेज में फिल्माया गया है जिस दौरान गुरुकुल के प्रिंसिपल अमिताभ बच्चन बाहर गए होते हैं और सभी स्टूडेंट्स अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ कॉलेज के अंदर रोमांटिक डांस करते हैं. इस रोमांटिक गाने की कोरियोग्राफी कमाल की है. ये लता मंगेशकर और उदित नारायण ने गाया है.

पैरों में बंधन है- दिवाली के त्योहार पर फिल्माया ये गीत कहानी में काफी अहम है. इस गाने की मदद से फिल्म की स्टोरी आगे बढ़ती है. इसमें सभी कपल सजधजकर एक-दूजे संग दिवाली मनाते हैं. इसके बोल शानदार हैं और ये गाना आज भी हर प्रेमी के दिल के जज्बात को बखूबी बयां करता है.

सोनी सोनी- ये होली का त्योहार मनाते हुए फिल्माया गया है. इस गाने में सभी स्टूडेंट्स अपने पसंदीदा टीजर राज के साथ होली का त्योहार धूम-धाम से मनाते दिख रहे हैं.

मल्टीस्टारर मोहब्बतें बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 41 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया था और ये उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

साल 2000 की वो ब्लॉकबस्टर, मेकर्स ने एक साथ चमकाया 6 नौसिखियों का सितारा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments