Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसास ने 3 सूदखोरों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर: व्यापारी ने...

सास ने 3 सूदखोरों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर: व्यापारी ने पत्नी और बच्चे के साथ दी थी जान, 12 पेज का सुसाइड नोट मिला था – Shahjahanpur News


शाहजहांपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। हैंडलूम व्यापारी सचिन ग्रोवर ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी शिवांगी और 4 वर्षीय बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। मृतक ने 12 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है।

मृतक की सास संध्या मिश्रा ने तीन सूदखोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में शैंकी आनंद, विक्की बग्गा और देवांग खन्ना शामिल हैं। सचिन हरियाणा हैंडलूम के नाम से व्यवसाय करते थे। उन्होंने इन तीनों से ब्याज पर पैसे लिए थे।

दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी मनमाना ब्याज वसूलते थे। वे सचिन और उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उनके घर आकर धमकी देते थे कि रिश्तेदारों में बेइज्जत कर देंगे। जब सचिन रुपये चुकाने में असमर्थ हुए, तो उनके भाई मोहित ने भी मदद से इनकार कर दिया।

26 अगस्त की रात दंपति ने पहले अपने बेटे फतेह को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर दिया। फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments