सास-ससुर से आशीर्वाद लेकर लंदन रवाना हुई थी खुशबू कंवर: रोते हुए ससुर बोले-हमने तो राजी-खुशी लंदन रवाना किया था, पता होता तो भेजते ही नहीं – Pali (Marwar) News

0
सास-ससुर से आशीर्वाद लेकर लंदन रवाना हुई थी खुशबू कंवर:  रोते हुए ससुर बोले-हमने तो राजी-खुशी लंदन रवाना किया था, पता होता तो भेजते ही नहीं – Pali (Marwar) News


हादसे की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार देर शाम को पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख व अन्य भाजपाई पाली शहर के जवाहर नगर स्थित गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के घर पहुंचे और दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में अकाल मौत का शिकार हुई 21 साल की खुशबू कंवर राजपुरोहित का ससुराल पाली में है। वह 11 जून को अपने सास-ससुर से आशावाद लेकर पिता और जेठ के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट गई थी। जहां से फ्लाइट लेकर लंदन जा रही थी। लेकिन प्लेन क्रैश हो

.

पति विपुल सिंह के साथ खुशबू कंवर। फाइल फोटो

5 महीने पहले ही हुई थी शादी 18 जनवरी 2025 को जोधपुर जिले के खाराबेरा पुरोहितान हाल पाली निवासी 25 साल के विपुल सिंह पुत्र गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित की शादी बोलातरा के पास अराबा गांव की रहने वाली 21 साल की खुशबू कंवर राजपुरोहित के सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी और उनके परिवार खुश थे। दो महीने बाद विपुल वापस लंदन चले गए। वे लंदन के सरकारी हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। लेकिन अपनी पत्नी खुशबू से वादा कर गए कि जल्द ही उसे लंदन बुला लेंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। लंदन में पति से मिलने से पहले खुशबू की प्लेन क्रैश होने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही विपुल भी लंदन से फ्लाइट पकड़कर इंडिया के लिए रवाना हो गए।

पाली के जवाहर नगर स्थित मृतका खुशबू कंवर का ससुराल।

पाली के जवाहर नगर स्थित मृतका खुशबू कंवर का ससुराल।

खुशबू के ससुराल वाले 30 साल से ज्यादा समय से रह रहे पाली में मृतका खुशबू के ससुराल वाले मूल रूप से जोधपुर जिले के खाराबेरा पुरोहितान गांव के रहने वाले है लेकिन पिछले करीब 30 सालों से पाली शहर के जवाहर नगर मंडिया रोड क्षेत्र में रह रहे है। खुशबू के ससुर गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित पाली में कपड़ा व्यापारी है। उनके 2 बेटे और 2 बेटियां है। लंदन जाने से पहले खुशबू 11 जून को पाली अपने पिता के साथ आई थी। यहां सास-ससुर से आशीर्वाद लेकर वह अपने जेठ और पिता के साथ अहमदाबाद के लिए शाम करीब छह बजे रवाना हुई थी और 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट पकड़ी थी।

जनप्रतिनिधि- समाज के लोग पहुंचे सांत्वना देने हादसे के बाद गजेंन्द्र सिंह राजपुरोहित के परिवार को सांत्वना देने के लिए समाज के लोग, मोहल्लेवाले और जनप्रतिनिधि पहुंचे। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, पूर्व पार्षद शिवलाल जाट, रमेश परिहार, एडवोकेट महेंद्रसिंह राजपुरोहित, राजू तिवारी, शांतिलाल चौपड़ा सहित कई जने गजेंद्रसिंह के घर पहुंचे और हादसे को लेकर दुख जताकर उन्हें सांत्वना देते नजर आए।

माता-पिता के साथ खुशबू कंवर।

माता-पिता के साथ खुशबू कंवर।

जून में जन्म और जून में ही देहांत खुशबू का जन्म 27 जून 2002 को हुआ था। और प्लेन क्रैश हादसा भी 12 जून 2025 को हुआ है। इस हादसे ने खुशबू के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों को तोड़कर रख दिया। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि खुशबू अब नहीं रही। खुशबू की सास की आंखों से तो आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।



Source link