शशांक राठौर | बरेली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बरेली के सिटी स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर में नाले का गंदा पानी घुस रहा है। मंदिर के पास स्थित शराब की दुकान और होटलों से निकलने वाला कूड़ा नाले में डाला जा रहा है। इससे नाला पूरी तरह चोक हो गया है।
मंदिर के महंत हिमांशु गिरी और बाबा राम गिरी के अनुसार, लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलें और गिलास नाले में फेंक देते हैं। होटलों से निकलने वाला कचरा, डिस्पोजल गिलास और थालियां भी इसी नाले में डाली जा रही हैं। बरसात के दिनों में नाले का पानी मंदिर में घुसकर वातावरण को अस्वच्छ बना देता है।
महंतों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के दौरान धार्मिक स्थल के पास गंदगी फैलाना उचित नहीं है। मंदिर के महंत लखन गिरी और भक्त अरविंद सैनी व प्रमोद राणा ने कहा कि नाले में कूड़ा डालना बंद होना चाहिए। महंतों और भक्तों ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और महापौर डॉ. उमेश गौतम से नाले की सफाई कराने और कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

