Tuesday, August 25, 2026
Homeटेक्नोलॉजीसितंबर से भारत में महंगे हो जाएंगे iPhone? 10,000 रुपये तक बढ़...

सितंबर से भारत में महंगे हो जाएंगे iPhone? 10,000 रुपये तक बढ़ सकती है कीमत


iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Ultra की लॉन्चिंग से पहले Apple भारत में अपने iPhone की कीमत में इजाफा कर सकता है। सामने आई एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले महीने यानी सितंबर से कंपनी के आईफोन 10,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। एप्पल ने फिलहाल जापान में अपनी iPhone 17 सीरीज की कीमत में इजाफा किया था। अब कंपनी भारत समेत ग्लोबल मार्केट में आईफोन की कीमत बढ़ाने वाली है।

10,000 रुपये तक का इजाफा

पिछले दिनों भारतीय टिप्स्टर योगेश ने दावा किया था कि iPhone 17 सीरीज की कीमत में 10,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। अब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने दावा किया है कि एप्पल iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की लॉन्च के साथ-साथ अगले महीने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत में इजाफा कर सकता है।

हाल के दिनों में Samsung और Google जैसे ब्रांड्स ने भी अपने डिवाइसेज की कीमत में इजाफा किया है। इस साल लॉन्च हुई Google Pixel 11 सीरीज को पिछले साल आई Pixel 10 सीरीज के मुकाबले 10,000 रुपये महंगे में लॉन्च किया है। एप्पल भी इसी ट्रेंड को फॉलो करने वाला है। वहीं, Samsung के इस साल लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन भी महंगे लॉन्च हुए हैं।

नए और पुराने आईफोन होंगे महंगे

iPhone 18 Pro सीरीज को अगले महीने 9 सितंबर को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर यानी लगभग 1,15,000 रुपये हो सकती है। पिछले साल आए मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत में 9 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। यही नहीं, कंपनी अपने पुराने मॉडल की कीमत में भी 100 डॉलर तक का इजाफा कर सकता है। आम तौर पर नए आईफोन लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल की कीमत में कटौती की जाती है। हालांकि, इस बार कंपनी शायह दी आईफोन की कीमत में कटौती करे।

पिछले साल कंपनी ने iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया था। ये डिवाइसेज अगले महीने से महंगे हो सकते हैं। ग्लोबली DRAM और स्टोरेज डिवाइसेज के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट महंगे होने की वजह से स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने पुराने डिवाइसेज के साथ-साथ नए लॉन्च होने वाले डिवाइसेज की कीमतें बढ़ाने पर जोर दे रही हैं।

यह भी पढ़ें – एक और देसी कंपनी ला रही सस्ता स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments