Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसिद्धबली एक्सप्रेस से टकराई 8 साल की मादा हाथी: बिजनौर में...

सिद्धबली एक्सप्रेस से टकराई 8 साल की मादा हाथी: बिजनौर में मौके पर ही मौत, डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा – Bijnor News


जहीर अहमद | बिजनौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धबली एक्सप्रेस से टकराई 8 साल की मादा हाथी।

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में कोटद्वार-दिल्ली जाने वाली सिद्धबली एक्सप्रेस से टकराकर एक मादा हाथी की मौत हो गई। हादसा नजीबाबाद थाना क्षेत्र के स्नेह रोड रेलवे स्टेशन के पास पिलर संख्या 20/6 के नजदीक सोमवार सुबह हुआ। हादसे के समय हाथी रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।

टक्कर के बाद मादा हाथी की मौत।

टक्कर के बाद मादा हाथी की मौत।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की रफ्तार तेज थी और हाथी को ट्रैक पार करता देख चालक इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगा सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी ट्रैक से दूर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कौड़िया वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर सचिन शर्मा ने बताया कि मृत हाथी मादा थी और उसकी उम्र करीब 8 साल रही होगी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही, पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा गया है। डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments