केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा 17 जून को आयोजित होने वाली मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कोसी और सीमांचल क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए पूर्व मध्य रेल ने विशेष व्यवस्था की है। स्टेशनों पर संभावित भीड़ को देखते हुए, समस्तीपुर रेल मंडल ने 17 जून को वापसी के लिए 12 परीक्षा विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों से सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और पूर्णिया के परीक्षार्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। विशेष ट्रेन सहरसा से बुधवार को दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी
दौरम मधेपुरा–हाजीपुर परीक्षा विशेष ट्रेन बुधवार को दोपहर 13:30 बजे दौरम मधेपुरा स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी और शाहपुर पटोरी होते हुए हाजीपुर पहुंचेगी। सहरसा–सिवान परीक्षा विशेष ट्रेन सहरसा से बुधवार को दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी। इसका मार्ग खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए सिवान तक होगा। सीमांचल के अभ्यर्थियों के लिए पूर्णिया कोर्ट–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष ट्रेन शाम 18:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से चलेगी। यह बनमनखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर के रास्ते पाटलिपुत्र पहुंचेगी। अन्य जिलों के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही
कोसी क्षेत्र के सुपौल जिला अंतर्गत सरायगढ़ से चलने वाली ट्रेन संख्या 05573 (सरायगढ़–देवघर) के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय के बजाय दोपहर 13:00 बजे देवघर के लिए प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का परिचालन मुख्य रूप से दोपहर और शाम के समय निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य परीक्षा की दोनों पालियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई कठिनाई न हो। समस्तीपुर रेल मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और चंपारण जैसे अन्य जिलों के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम
समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचें और केवल वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती सहित भीड़ प्रबंधन की आवश्यक व्यवस्था की गई है। रेल प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Source link

