तबीयत बिगड़ने से मनोज की हुई मौत।
सागर में रहली थाना क्षेत्र के ग्राम छिरारी में घर के बाहर सोते समय युवक को सियार ने काट लिया। परिवार वालों ने युवक का इलाज कराया। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ है। घटना के 13 दिन बाद युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।
.
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को शव सौंप दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन भोला पिता हल्लेभाई रैकवार ने बताया कि मनोज पिता जमना रैकवार उम्र 21 साल निवासी छिरारी 3 नवंबर को घर के बाहर सो रहा था। देर रात उसके हाथ की उंगली में सियार ने काट लिया। वह चिल्लाकर उठा। आवाज सुन परिवार के लोग बाहर आ गए। उन्होंने सियार को भगाया।
सुबह मनोज को इलाज के लिए रहली अस्पताल ले गए। जहां इलाज चला। 14 नवंबर को मनोज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसे सागर के भाग्योदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मनोज को सियार के काटने से शरीर में संक्रमण होने की बात कही। मनोज को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराने का बोला। परिवार के लोग उसे बीएमसी में भर्ती कराने पहुंचे।
पैसे नहीं थे तो भोपाल के जगह घर ले गए बीएमसी में चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने भोपाल रेफर कर दिया। लेकिन परिवार वालों के पास पैसे नहीं थे। जिस कारण वह मनोज को लेकर वापस घर आ गए। घर से भोपाल जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मनोज की तबीयत फिर बिगड़ गई। उसे तत्काल रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को मनोज की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। रहली पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

