Tuesday, October 20, 2026
Homeफूडसिर्फ 2 चम्मच बेसन से बनाएं ये लाजवाब कढ़ी, बच्चे तक चट...

सिर्फ 2 चम्मच बेसन से बनाएं ये लाजवाब कढ़ी, बच्चे तक चट जाएंगे उंगलियां


Last Updated:

Besan Kadhi Recipe: रांची में हॉस्टल में रहने वाले लोग और छात्र अब आसानी से सिर्फ दो चम्मच बेसन और मसालों की मदद से स्वादिष्ट कढ़ी बना सकते हैं. इसे चावल के साथ परोसा जाता है. इसे खाने के बाद आप उंगलिया तक चट जाएंगे. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: ऐसे कई लोग हैं, जो बाहर हॉस्टल में रहते हैं और उनको थोड़ी से मेहनत में अच्छा व्यंजन खाने का मन करता है. ऐसे में आप सिंपल कढी बना सकते हैं. जो खाने में बेदह ही स्वादिष्ट लगती है. सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इसके साथ आपको अतिरिक्त कोई सब्जी लेने की जरूरत नहीं है. बस कढ़ी और चावल काफी है. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

रांची के गृहणी उषा बताती हैं कि इसको बनाने के लिए सबसे पहले आपको बेसन लेना होगा. आप एक कटोरा में जितना आपको कढ़ी बनाना है. उतना पानी ले लीजिए, पानी हल्का गर्म रखो तो अच्छा है. इसके बाद उसमें गिनकर 2 चम्मच बेसन डालना है. इससे अधिक बिल्कुल भी नहीं और इसको बढ़िया से मिलाना है.

बस 2 स्टेप में बनकर होगा रेडी

इसके बाद इसमें आपको एक चम्मच पेस्ट डालना है. यह पेस्ट अदरक, लहसुन, गोल मिर्च, लाल मिर्च, जीरा, थोड़ा सा हल्दी, धनिया पाउडर, मिक्स मसाला का होगा. इन सभी चीजों को अच्छे से मक्सी में पीस लें और इसको दो चम्मच पेस्ट इसी पानी में, जिसमें आपने बेसन घोला है. उसमें मिला दें. फिर इसी में स्वाद अनुसार नमक भी डाल देना है.

आप गैस में कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें और मेथी का फौरन, तेज पत्ता और खड़ा मसाला डाल दें. जब यह अच्छे से चटक जाए तो उसमें जो आपने बेसन का पानी तैयार करके रखा हुआ है. वह डाल दें और कम से कम 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.  फिर आप देखेंगे 15- 20 मिनट के बाद एकदम ग्रेवी जैसा गाढ़ा हो चुका है.

नीचे उतारकर डाल दें दही 

फिर 15- 20 मिनट के बाद जब कढी पूरी तरह बनकर रेडी हो जाए, तो उसे नीचे उतार लीजिए. इसमें दो चम्मच दही डाल दीजिए. इस दही को पहले अच्छे से मिला लीजिए और फिर इसमें डाल दीजिए. अब लीजिए बनकर तैयार है आपका शानदार कढी. अब इसे चावल से खाए और टेस्ट के साथ हेल्दी भी होता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments