Sunday, April 12, 2026
Homeदेशसिलीगुड़ी में मोदी ने दे दिया अल्टीमेटम, कहा- TMC के 'गुंडे' अब...

सिलीगुड़ी में मोदी ने दे दिया अल्टीमेटम, कहा- TMC के ‘गुंडे’ अब जाएंगे जेल में


सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिलीगुड़ी के कवाखाली मैदान से टीएमसी सरकार को चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल की जनता अब ‘भय’ और ‘सिंडिकेट’ को और अधिक बर्दाश्त नहीं करेगी. सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की यह जनसभा भाजपा के लिए उत्तर बंगाल में अपनी स्थिति और मजबूत करने का बड़ा माध्यम है. उत्तर बंगाल की जनता में टीएमसी सरकार के प्रति जो गुस्सा है, उसे पीएम ने अपने भाषण के जरिए स्पष्ट रूप से सामने रखा. उन्होंने साफ कर दिया कि यह चुनाव केवल वोट डालने का नहीं, बल्कि ‘टीएमसी के पापों’ के अंत का चुनाव है. पीएम मोदी ने शनिवार को रोड-शो के दौरान बच्चों को जो देखा था, उस पल को याद कर भावुक हो गए.

पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें:

हिसाब का समय आ गया है: पीएम ने टीएमसी को चुनौती देते हुए कहा, “4 मई के बाद भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी से पिछले 15 सालों के हर पल और हर पाई का हिसाब लिया जाएगा.”

उत्तर बंगाल की उपेक्षा का अंत: मोदी ने कहा कि टीएमसी की नीति हमेशा से उत्तर बंगाल को डराने, धमकाने और उपेक्षित रखने की रही है. अब यह नीति नहीं चलेगी.

राजनीतिक हिंसा पर वार: उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी टीएमसी के खिलाफ बोलता है, उसे धमकाया जाता है या उनकी हत्या कर दी जाती है. पीएम ने कहा, “बहुत हो गया (Enough is enough), बंगाल इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेगा.”

सबका साथ, सबका विकास, पूरी जवाबदेही: मोदी ने अपने मंत्र को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का मंत्र है— ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन बंगाल के लिए भाजपा का फार्मूला होगा— ‘सबका साथ, सबका विकास और टीएमसी के लुटेरों की पूरी जवाबदेही.’

विकास का नया संकल्प: उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि उत्तर बंगाल में टीएमसी के ‘भय-राज’ को खत्म कर भाजपा एक सुरक्षित, समृद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल का निर्माण करेगी.

पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में कहा, ‘ये दृश्य 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है ट्रेलर है. मैं देख रहा हूं इस चुनाव में ये आपका उमंग और उत्साह ये आपकी ऊर्जा, यह आपका संकल्प ये भय के ऊपर भय के ऊपर भरोसे की विजय का उद्घोष है. बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है. मेरे साथ बोलिए पलटनो दौड़ पलटनो दौड़ पलटनो दौड़. अब बंगाल में भी बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है। मैं आपने आप में जो जोश और जज्बा देख रहा हूं ये विजय पक्का करने वाले हैं. बीजेपी भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर वाइट पेपर जारी करेगी ताकि टीएमसी के हर गुंडे हर सिंडिकेट हर भ्रष्ट विधायक मंत्री इन सभी का कानूनी रूप से पूरा पूरा हिसाब किया जा सके. इसमें निर्मम सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा. जो भी दंगों में पॉलिटिकल वायलेंस में शामिल हो रहे हैं. अनेक ऐसी वारदातें की है. उनका भी पूरा कच्चा चिट्ठा निकाला जाएगा. सबसे बड़ी बात बीजेपी के सेवा काल में बंगाल की हर बहन बेटी बिना भय के कभी भी कहीं भी आ जा सकेगी. बीजेपी सरकार यानी महिलाओं की सुरक्षा का पूरा भरोसा मिलेगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments