Tuesday, July 22, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिवनी में भीमगढ़ बांध के 3 गेट खुले: निचले इलाकों में...

सिवनी में भीमगढ़ बांध के 3 गेट खुले: निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया, डैम का जलस्तर 517 मीटर तक पहुंचा – Seoni News


सिवनी जिले में लगातार हो रही बारिश से संजय सरोवर (भीमगढ़ बांध) का जल स्तर 517.15 मीटर तक पहुंच गया है। सोमवार को जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के तीन गेट खोले गए हैं।

.

तिलवारा बांयी तट नहर संभाग केवलारी के कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग ने बताया कि बांध के 5, 6 और 7 गेट को क्रमशः 1.40 मीटर, 1.64 मीटर और 1.40 मीटर तक खोला गया है। इनसे 20,000 घनफीट प्रति सेकंड की दर से पानी बैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है।

भीमगढ़ बांध का जल स्तर 517.15 मीटर तक पहुंच गया है

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

प्रशासन ने निचले क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अधिक वर्षा होने पर गेट और अधिक खोले जा सकते हैं। किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

अभी तक कहां कितने पानी गिरा

भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी के अनुसार, 1 जून से अब तक जिले में औसतन 23.95 इंच वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सबसे अधिक वर्षा घंसौर में लगभग 39.76 इंच और सबसे कम कुरई में करीब 11.69 इंच रिकॉर्ड की गई है।

अन्य तहसीलों में केवलारी में 30.37 इंच, छपारा में 26.95 इंच, धनौरा में 25.42 इंच, सिवनी में 21.17 इंच, लखनादौन में 20.84 इंच, तथा बरघाट में 15.57 इंच वर्षा दर्ज की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments