Monday, September 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिवनी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों का सम्मान: मेजर ध्यानचंद...

सिवनी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों का सम्मान: मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती मनाई; MLA बोले- रोजाना एक घंटा खेल खेलें – Seoni News


खेल दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक।

मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम सिवनी में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के हॉकी के प्रति समर्पण और योगदान को याद किया।

.

विधायक ने लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना एक घंटा खेल गतिविधियों में समय देने की सलाह दी। कार्यक्रम में फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई। हॉकी फीडर सेंटर और खेलो इंडिया लघु हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गईं।

विधायक ने दिलाई फिट इंडिया की शपथ।

राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं और खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें डी.एल. गौर, चंद्रकांत साकुरे, फैज कबीर, नौसीन नाज, तनिष्का श्रीवास्तव समेत कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल रहे।

कार्यक्रम में रस्साकसी और डॉज बॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, क्रीड़ाधिकारी अर्चना पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन भारत सरकार और संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर कलेक्टर संस्कृति जैन और पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments