Wednesday, October 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसीएम के दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिरासत में: काले...

सीएम के दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिरासत में: काले झंडे दिखाने का था प्लान, पुलिस ने कई नेताओं को भी किया नजरबंद – Umaria News




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरिया दौरे से पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर एक्शन लिया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया और नजरबंद किया गया। दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। बुधवार सुबह से ही नेताओं को नजरबंद करने की तैयारी थी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज सिंह के घर के बाहर पुलिस का पहरा था। इसके बावजूद जब अंबुज सिंह झंडे-बैनर लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बाहर निकले, तो नौरोजाबाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। प्रशासन ने इससे पहले कांग्रेस नेताओं को नोटिस भी भेजे थे। कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर नजरबंद किए जाने की जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments