सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में आजमगढ़ को छठवां स्थान।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय से जारी सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में आजमगढ़ जिले को पूरे प्रदेश में छठवां स्थान हासिल हुआ है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार के नेतृत्व में लगातार जिले की रैंकिंग में सुधार हो रहा है। माह जून 2025 में म
.
निरंतर निगरानी, योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से माह अगस्त 2025 में जनपद ने प्रदेश में 6 वीं रैंक प्राप्त की है। माह जून 2025 में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों में जनपद में संचालित कुल 61 विकास कार्यक्रमों में से 46 योजनाओं में ए ग्रेड, 9 योजनाओं में बी ग्रेड ,4 योजनाओं में सी ग्रेड तथा 2 योजनाओं में डी ग्रेड प्राप्त कर आज़मगढ़ प्रदेश में 54वें स्थान पर था।जिले में संचालित 63 विकास कार्यक्रमों में से 52 योजनाओं में ए ग्रेड, 8 योजनाओं में बी ग्रेड, 2 योजनाओं में सी ग्रेड तथा 1 योजना में डी ग्रेड प्राप्त कर सुधार करते 25 वें स्थान पर पहुँच गया।
सभी विभागों के सहयोग से मिली सफलता
जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से यह सफलता मिली है। अगस्त 2025 में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों में जनपद में संचालित कुल 66 विकास कार्यक्रमों में से 57 योजनाओं में ए ग्रेड, 6 योजनाओं में बी ग्रेड, 2 योजनाओं में सी ग्रेड तथा 1 योजना में डी ग्रेड प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रगति करते हुए जनपद ने प्रदेश में 6वीं रैंक प्राप्त की है। डीएम ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासनिक टीम और विभिन्न विभागों के सक्रिय सहयोग से संभव हुई है। आज़मगढ़ को विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जनपद को शीर्ष स्थान पर लाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

