Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीकर में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट,मामूली राहत: अब...

सीकर में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट,मामूली राहत: अब 2-3 दिन दोपहर ही नहीं रात भी गर्म होगी,45 डिग्री पार जा सकता है तापमान – Sikar News



सीकर में मौसम साफ रहने के साथ धूप में तेजी जारी है।

सीकर में लगातार पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को मामूली राहत मिली है। आज सुबह सीकर में न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अब धूप में तेजी जारी है। आगामी दिनों में तेज गर्मी का असर रहेगा।

.

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को पूरे दिन सीकर में धूप में तेजी भी रही थी।

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक आगामी दिनों में फिलहाल सीकर में बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। हालांकि मौसम ड्राई रहने और ज्यादातर समय साफ रहने के चलते धूप में तेजी का अनुमान है। ऐसे में यहां पर गर्मी का असर भी बढ़ेगा।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन कई इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। इस दौरान रात को भी तेज गर्मी रह सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments