Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीकर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट: 24 अक्टूबर...

सीकर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट: 24 अक्टूबर तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा,गुलाबी सर्दी जारी – Sikar News



सीकर में आज न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव आया। सीकर में आज न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सीकर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। अभी 2 से 3 दिन तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। सीकर में गुलाबी सर्दी का एहसास भी लगा

.

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.5 और अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को सीकर में हल्के बादल भी छाए रहे।

मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रदेश में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव आया है। हालांकि अब सीकर में दो से तीन दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर में 24 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर में गुलाबी सर्दी का एहसास लगातार जारी रहेगा। 25 अक्टूबर को प्रदेश में एक बार फिर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। यदि इसका असर प्रभावी रहा तो मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments